{"_id":"61aa158563e6c808381cbfed","slug":"crime-unnao-news-knp6673877117","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतान न होने पर पत्नी झगड़ी तो फंदे से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतान न होने पर पत्नी झगड़ी तो फंदे से लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। शादी के चार साल बाद भी संतान न होने पर दंपती के बीच शुक्रवार सुबह विवाद हो गया। इसके बाद पति गमछे से फंदा बनाकर लटक गया। गमछे की गांठ खुलने से युवक नीचे गिर गया। परिजनाें ने दरवाजा तोड़कर सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बल्लापुर गांव निवासी अरुण सिंह (31) की चार वर्ष पहले रीना से शादी हुई थी। रीना के दबाव बनाने पर अरुण माता-पिता से अपना हिस्सा लेकर पिछले सात माह से अलग रह रहा था। शादी के चार साल बाद भी संतान न होने पर अक्सर अरुण व रीना के बीच विवाद होता था। शुक्रवार सुबह रीना ने दवा कराने का अरुण पर दबाव डाला। इस पर दोनों में नाेंकझाेंक हो गई। अरुण ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और गमछे से फंदा बनाकर छत के कुंडे से लटक गया।
फंदा खुलने पर वह नीचे गिरा तो तेज आवाज सुन पत्नी दरवाजा खुलवाने पहुंची। दरवाजा न खुलने पर उसने शोर मचाया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल पहुंचा। अरुण सिंह की मां रामकुमारी ने बताया कि बहू आए दिन बेटे से झाड़फूंक के लिए बाहर ले चलने को लेकर झगड़ा करती थी और परिजनों से संपर्क न रखने का दबाव बनाती है। इस कारणसात माह पूर्व अरुण को खेती व मकान में उसका हिस्सा देकर अलग कर दिया था।