{"_id":"61a9144e88ff6a6cba34041a","slug":"crime-unnao-news-knp66735273","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल गुम होने पर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल गुम होने पर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। मुंडेरा निवासी युवक ने कीमती मोबाइल गुम हो जाने पर गुरुवार देर शाम गांव के बाग में रस्सी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली।
मुंडेरा निवासी कल्लू के 22 वर्षीय पुत्र शिवम गुरुवार शाम छह बजे गांव से आधा किलोमीटर दूर पंचम पासी की आम के बाग में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। युवक का घर पर महंगा मोबाइल गुम हो जाने पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से आत्महत्या करने की धमकी देकर निकला था। परिजनों को शक होने पर आनन फानन उसके पीछे पहुंचे। वहां पर युवक पेड़ से लटकता मिला। इसके बाद परिजनों ने युवक को उतारा और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन पूजा का 29 दिसंबर को विवाह होना है। घर पर मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच बड़े बेटे की मौत से कोहराम मच गया।
मृतक राजस्थान के राजकोट क्षेत्र में प्राइवेट नौकरी करता था। चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद मृतक की मां रामरती का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि मोबाइल गुम हो जाने से खफा हो युवक के फांसी लगा लेने की सूचना परिजनों ने दी है। तहरीर मिलने पर जांच का रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।