फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसे में अप्रवासी की मौत, बहन घायल

Tue, 23 Nov 2021 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
crime
रोहित का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर लखपेड़ा चौराहा पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अप्रवासीय भारतीय की मौत और पीछे बैठी बहन घायल हो गई। हादसे के वक्त अप्रवासीय भारतीय अपनी बहन को एसएससी की परीक्षा दिलाकर घर लौट रहा था। चार दिन पहले अप्रवासीय भारतीय का तिलक व घायल बहन की शादी थी। हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

मोहनीखेड़ा अकबर निवासी 25 वर्षीय रोहित राठौर कुवैत में नौकरी करता है। तीन माह पहले वह घर आया था। मंगलवार को वह अपनी छोटी बहन सविता को बाइक से लेकर एसएससी की परीक्षा दिलाने लखनऊ गया था। दोपहर को घर लौटते समय लखपेड़ा चौराहा पर बांगरमऊ की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भाई व बहन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। सविता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रोहित का 28 नवंबर को तिलक था। तिलक के दौरान ही बड़ी बहन पूनम की शादी होनी थी। एक साथ दोनों मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों में परिजन जोरशोर से लगे थे। रोहित की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। छोटे भाई मोहित, बहन पूनम व मां सावित्री का रोकर बुरा हाल है। कोतवाल महेशचंद्र ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

सीएचसी में भर्ती मृतक रोहित की बहन सविता। संवाद

सीएचसी में भर्ती मृतक रोहित की बहन सविता। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed