फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

गड्ढों ने ली महिला की जान

Sat, 20 Nov 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
चकलवंशी। मियागंज-उन्नाव मार्ग पर शारदा नहर के पास सड़क के गड्ढे में बाइक के उछलने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। महिला की गोद में बैठा मासूम पौत्र बाल-बाल बच गया। महिला अपने भतीजे के साथ जिला अस्पताल में भर्ती ननद को देखने जा रही थी।
विज्ञापन

उटरा गांव निवासी बाबूलाल की पत्नी कमला (42) शनिवार दोपहर अपने भतीजे राजू के साथ बाइक से जिला अस्पताल में भर्ती अपनी ननद को देखने जा रही थी। आसीवन थाना क्षेत्र के उन्नाव-मियागंज मार्ग पर शारदा नहर पुलिया के पास सड़क पर गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई। इस कारण बाइक पर पीछे बैठी कमला सड़क पर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट आने से उसे सीएचसी मियागंज ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी गोद में बैठी मासूम पौत्री बाल-बाल बच गई। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शव लेकर घर चले गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed