{"_id":"618eaa41c5e9ac4c5c50267c","slug":"crime-unnao-news-knp6635888134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर की कुर्सी पर बैठ अभिलेख देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर की कुर्सी पर बैठ अभिलेख देखे
विज्ञापन
नवाबगंज के राजकीय बीज भंडार कार्यालय में अभिलेख देखते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। बिना किसी अधिकार के सभी नियम-कायदे दरकिनार कर नवाबगंज ब्लाक प्रमुख के तथाकथित प्रतिनिधि ने राजकीय बीज भंडार कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वह भंडार प्रभारी की कुर्सी पर बैठे और विभाग के अभिलेख भी देखे। अनाधिकृत निरीक्षण करने को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो और कमेंट शेयर होने लगे। इस पर सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी और प्रभारी बीडीओ से आख्या मांगी है। काफी प्रयास के बावजूद इस मामले पर ब्लाक प्रमुख से बात नहीं हो सकी।
नवाबगंज ब्लाक प्रमुख रोशनी रावत के तथाकथित प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ ब्लाक के राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीज भंडार प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर स्टॉक रजिस्टर चेक किया था। किसी संवैधानिक पद या अधिकारी न होने और अनाधिकृत रूप से सरकारी कर्मचारी की कुर्सी पर बैठने और अभिलेख चेक करने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सीडीओ दिव्यांशु पटेल तक पहुंचा तो उन्होंने जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा से जानकारी मांगी है। उन्होंने पूछा है कि नवाबगंज प्रमुख के तथाकथित प्रतिनिधि द्वारा राजकीय बीज भंडार का स्टाक रजिस्टर व राजकीय अभिलेख देखने के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस संबंध में पूरी आख्या मांगी है। सीडीओ के इस नोटिस पर जिला कृषि अधिकारी ने नवाबगंज के बीज भंडार प्रभारी राम किशोर से पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी मांगी है।
सीडीओ ने बताया कि सांसद, मंत्री और विधायक के अलावा किसी भी जनप्रतिनिधि को सरकारी अधिकारी के कार्यालय में उसकी कुर्सी पर बैठने और विभागीय अभिलेख चेक करने का अधिकार नहीं है। शासनादेश तो यह भी है कोई प्रमुख या प्रधान किसी को अपना प्रतिनिधि नहीं बना सकते। इससे पूर्व में भी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर भी बैठने और विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप करने के मामले सामने आए थे। प्रभारी बीडीओ/डीडीओ मनीष कुमार से आख्या मांगी गई है। आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।