{"_id":"6171ab75bad0db4a5f520653","slug":"crime-unnao-news-knp6595833134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका के पिता और चाचाओं पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतका के पिता और चाचाओं पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। भिखरियापुर गांव में पांच दिन से लापता युवक व किशोरी के दो दिन पहले कंकाल मिलने में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मृतका के पिता व चार चाचाओं पर बलवा, हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस लगभग घटना का खुलासा कर चुकी है। ग्रामीण कंकाल मिलने के बाद से ही मृत किशोरी के परिजनाें पर ही आशंका व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि पुलिस शीघ्र खुलासा करने की बात कह रही है।
राम सिंह के बेटे बालकिशन व इसी गांव के राम कुमार की 15 वर्षीय बेटी सरला के कंकाल 19 अक्तूबर को गांव से 800 मीटर दूर राम सिंह के खेत में पड़े मिले थे। मौके पर मिले कपड़े, मोबाइल व चप्पल से शवों की पहचान की गई थी। 13 अक्तूबर से दोनों घरों से लापता थे। 12 अक्तूबर को रामसिंह ने किशोरी के पिता राम कुमार व चाचा जयपाल के खिलाफ बेटे को अगवा करने की तहरीर दी थी। राम कुमार ने बाल किशन पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने समय से रिपोर्ट दर्ज न कर 17 अक्तूबर को राम सिंह पक्ष से गुमशुदगी और राम कुमार पक्ष से अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। कंकाल मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। ग्रामीणों व मृतक बाल किशन के परिजनों ने हत्या के बाद केमिकल से जलाए जाने का अंदेशा जताया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
गुरुवार को मृतक बाल किशन के पिता रामसिंह की तहरीर पर पुलिस ने मृतका सरला के पिता राम कुमार और चाचा जयपाल, लालचंद्र, सागर व गोविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ श्याम कुमार सिंह ने बताया कि कई अहम क्लू मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।