फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सई नदी में डूबे युवक का शव मिला

Mon, 20 Sep 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज(उन्नाव)। लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के बदालीखेड़ा निवासी रवि (24) लखनऊ के बंथरा और उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बीच से निकली सई नदी में डूब गया था। यह हादसा शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था। काफी तलाश के बाद रविवार को दूसरे दिन उसका शव लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र में मिला।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) व गोताखोरों की मदद से रवि की तलाश की गई, लेकिन शनिवार को उसका कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन रविवार सुबह छह फिर से रेस्क्यू कर तलाश शुरू की गई। एसडीआरएफ के 27 सदस्यों ने दो मोटर बोट व छह गोताखोरों की मदद से घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर दोपहर 12 बजे बंथरा थाना सीमा में शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सोहरामऊ एसओ अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि रेसक्यू टीम शव खोजने के दौरान सोहरामऊ सीमा पर भी मदद के लिए गई थी। सड़क पर भीड़ जमा होने से हाईवे पर जाम सा लग गया था। सूचना मिलने पर पुलिस की मदद से हाईवे पर जमा भीड़ को हटाकर आवागमन सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed