{"_id":"61423f2b8ebc3eb3b44d9d67","slug":"crime-unnao-news-knp65242170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक की भर्ती में एक और अपात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक की भर्ती में एक और अपात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी के फिरोजपुर खुर्द में पंचायत सहायक की भर्ती में अपात्र का चयन कर लिया गया। दूसरे आवेदक की शिकायत पर जांच हुई तो अपात्र द्वारा नंबरों में हेरफेर किए जाने की पुष्टि हुई। इस आधार पर सीडीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए।
फिरोजपुर खुर्द के मजरा पंडाखेड़ा की रहने वाली अनुप्रिया सिंह पुत्री महेश सिंह ने डीएम को शिकायतीपत्र दिया था। आरोप लगाया था कि नंबर में हेरफेर कर उसकी जगह दूसरे को डाटा इंट्री आपरेटर (पंचायत सहायक) नियुक्त कर दिया गया। बताया था कि ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक का चयन हाईस्कूल और इंटर की मेरिट के आधार पर होना था। उसके हाईस्कूल और इंटर की मेरिट 74.93 फीसदी है। नियमानुसार उसका चयन होना था पर गांव की एक अन्य लड़की प्रज्ञा सिंह के इंटर में मिले 337 अंकों के स्थान पर 367 अंक दिखाकर मेरिट 76.03 फीसदी बना दी गई। अंकों में हेरफेर करके उसे (अनुप्रिया) मेरिट में दूसरा स्थान दिया गया। डीएम ने सीडीओ को जांच कराने के आदेश दिए। सीडीओ ने जांच कराई तो नंबर बदलने का खुलासा हुआ। इस आधार पर सीडीओ ने प्रिया सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने बताया कि पंचायत सचिव विवेक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर फतेहपुर चौरासी थाने में दे दी है।