फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

तानों से ऊबकर युवक ने जान दी

Fri, 10 Sep 2021 05:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
crime
बलबीर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी। 36 दिन पहले बेटी समेत लापता पत्नी की खोज में लगे युवक ने तानों से ऊबकर जान दे दी। मृतक की मां का आरोप है कि उसकी बहू को घर से कहीं और भेजने में गांव के दो युवकों का हाथ है। बहू के लापता होने के बाद वह बेटे पर ताना मारकर उसे परेशान कर रहे थे। इससे ऊबकर उसने जान दे दी। पुलिस ने गांव के दोनों युवकों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नया जाजामऊ निवासी बलवीर (32) का शव गुरुवार शाम 7:30 बजे उसके घर के अंदर बरामदे की धन्नी में फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने बताया कि बलवीर चार साल पहले बिहार में काम करता था। वहीं से वह राधा नाम की महिला से विवाह कर गांव ले आया था। चार अगस्त को राधा दो वर्षीय बेटी अनन्या को लेकर कस्बा फतेहपुर चौरासी जाने की बात कहकर निकली थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चलने पर बलवीर ने एक सितंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मृतक की मां प्रेमा ने बताया कि पत्नी व बेटी के चले जाने से बलवीर परेशान रहता था। गुरुवार को वह सब्जी लेकर घर पहुुंचा और अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसका शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के बाबू व मुन्ना ने उसकी बहू को कहीं और भेज दिया है। वह दोनों लगातार उसके बेटे पर ताने मारते थे। आजिज होकर उसने जान दे दी। मृतक तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। बिहार राज्य से पत्नी के साथ लौटने के बाद वह गांव में ही माता-पिता से अलग दूसरे मकान में रहकर मजदूरी कर रहा था। निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद से लगातार महिला व उसकी बेटी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed