फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

प्रधान, सचिव और सहायक से 2.42 लाख की वसूली

Thu, 02 Sep 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। हसनगंज ब्लाक की धोपा ड्रेन की तीन माह के अंदर दो विभागों द्वारा सफाई कराने में गोलमाल का खुलासा होने के बाद 2.42 लाख रुपये की रिकवरी कराई गई है। यह राशि प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से वसूली गई है। अभी इनके खिलाफ और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

धोपा ड्रेन हसनगंज के कई गांवों से निकली है। कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि ड्रेन की सफाई दो विभागों द्वारा कराकर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने खुद जांच की। जांच में पता चला कि तीन माह में ड्रेेन की दो विभागों ने सफाई करा डाली। पहले छह किलोमीटर लंबी ड्रेन की सफाई मार्च में सिंचाई खंड दो के ठेकेदार ने कराई थी। 31 मार्च को इसका 5.38 लाख रुपये का भुगतान भी हो गया था। उसी ड्रेन की सफाई तीन महीने बाद 18 जून से 13 जुलाई के बीच ग्राम प्रधान दिलीप व ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु यादव ने मनरेगा से कराकर 2.42 लाख रुपये का भुगतान करा दिया था। सिंचाई विभाग से रिपोर्ट ली गई तो पता चला कि उन्होंने पहले सफाई कराई थी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत से मनरेगा से सफाई कराने के लिए उनके विभाग ने एनओसी नहीं ली। इसमें ग्राम पंचायत के जिम्मेदार दोषी पाए गए और 2.42 लाख की गड़बड़ी पाई गई। सीडीओ ने प्रधान, सचिव व मनरेगा के तकनीकी सहायक से सरकारी धन की बराबर-बराबर वसूली कराने के आदेश दिए। मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक से सरकारी धन के एक तिहाई की रिकवरी करा ली गई है। साथ ही आगे की कार्रवाई तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed