{"_id":"612e54128ebc3eb6cd30183e","slug":"crime-unnao-news-knp649341895","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, 17 घायल
विज्ञापन
शिवकुमार का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। पुरवा-पाटन मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत और 17 लोग घायल हो गए। सभी को पुरवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार को जन्माष्टमी पर कामनेश्वर मंदिर में हवन-पूजन के बाद सामग्री विसर्जित करने के लिए श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से बक्सर घाट जा रहे थे।
फतेहगंज स्थित कामनेश्वर मंदिर में सोमवार को जन्माष्टमी कार्यक्रम हुआ था। मंगलवार दोपहर बाद हवन-पूजन की सामग्री को विसर्जित करने 20 लोग ट्रैक्टर-ट्राली से बक्सर गंगा घाट के लिए निकले। पुरवा-पाटन मार्ग पर शाम पांच बजे बैजुवामऊ गांव के पास ब्रेकर देख चालक ने ब्रेक लगाई। ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर व ट्राली में बैठे 18 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पुरवा पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने फतेहगंज निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह हुए घायल
मोहित (13), मनोज (24), सूरज (20), विकास (15), श्रीपाल (22), वीरेंद्र (15), नीरज (28), पंकज (20), अंकित (18), अनुज (23), अंकुर (23), प्रीतम (25), ओमप्रकाश (30), शिवम (18), शुभम (19), राघवेंद्र (20), सूरज (24), सुरेश (28)

शिवकुमार की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से घायल हुए श्रद्धालुओं को पुरवा सीएचसी में भर्ती कराते परिजन व ग्रामीण। ?- फोटो : UNNAO
विज्ञापन