{"_id":"612e29d38ebc3eb7813ea530","slug":"crime-unnao-news-knp6492452164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची दीवार गिरने से महिला की मौत पर राजस्व टीम के साथ मौके पर घटना की जानकारी लेते नायब तहसीलदार ?
- फोटो : UNNAO
Link Copied
बारासगवर। कच्ची दीवार गिरने से महिला मलबे में दब गई। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे मलबे से निकाला और सुमेरपुर पीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजस्व टीम ने मृतक आश्रित को शीघ्र मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
कुंभी गांव निवासी दिनेश सिंह कच्चे घर में पत्नी मूला (44) व बच्चों के साथ रहता है। बारिश के चलते कच्ची छत व दीवार कमजोर हो गईं थी। मंगलवार सुबह नौ बजे मूला कोठरी में बर्तन लेने पहुंची। तभी दीवार के मलबे में मूला को देख बच्चों की चीख निकल गई। बच्चों का शोर सुन परिजनों ने मूला को मलबे से बाहर निकाला और पीएचसी सुमेरपुर पहुंचाया। डॉक्टर ने मूला को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतका के दो बेटे अमित और नमन दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मौजूदा समय में पति व बच्चे घर पर ही थे। नायब तहसीलदार राकेश कुमार लेखपाल ज्ञानेंद्र यादव के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पति को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।