{"_id":"611eae738ebc3e7996321162","slug":"crime-unnao-news-knp6471127146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर के बल गिरने से हुई अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर के बल गिरने से हुई अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर का पीछा करने पर चोर के धक्का देने पर सिर के बल गिरने से अधिवक्ता शिवराम की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
अधिवक्ता की पत्नी की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग आरोपी को कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे बाराबंकी स्थित किशोर जेल भेजा गया है। वहीं, अधिवक्ता की मौत पर गुरुवार को कचहरी में शोक सभा हुई। इसके बाद सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
मोहल्ला बंदूहार निवासी अधिवक्ता शिवराम सिंह बुधवार की शाम चौरा बाजार गए थे। वहां एक 15 वर्षीय किशोर उनका मोबाइल छीनकर भागा। इस पर वह भी चोर के पीछे भागे और ठोकर लगने से सिर के बल गिर गए थे।
विज्ञापन
उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता की पत्नी रामरानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोबाइल छीनकर भागने पर पति ने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। चोर ने अपने बचाव में पति को तेजी से धक्का दिया, जिस पर वह सिर के बल गिर गए और उनकी मौत हो गई।
कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी की उम्र 16 वर्ष है। वह महोबा जिले का रहने वाला है। गैरइरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाराबंकी स्थित किशोर जेल भेजा गया है।