फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

पेड़ से लटकते मिले दो युवकों के शव

Sat, 14 Aug 2021 04:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली व औरास थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बाग में पेड़ से लटके मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। परिजनों ने नशे की हालत में आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

हसनगंज के लालपुर गांव निवासी 19 वर्षीय सर्वेश का शव अच्छेलाल के बाग में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक दो भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। बड़ा भाई मिथलेश व मां कमला का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक नशे का लती था। शुक्रवार रात नशे की हालत में घर पहुंचा और झगड़ा कर बाहर चला गया। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। सर्वेश मजदूरी करता था। उसकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

औरास के लोधाटीकुर गांव निवासी 38 वर्षीय रजनीश सिंह का शव घर के पास एक पेड़ में रस्सी से लटकता मिला। परिजनों ने रजनीश द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रजनीश की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed