{"_id":"611509b68ebc3e76bc0e1aa3","slug":"crime-unnao-news-knp6457367141","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से लाखों का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से लाखों का माल पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया। दही थाना क्षेत्र के गांव मैता में बुधवार रात चोरों ने एक किसान के घर से नगदी और जेवर समेत दो लाख का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने गांव के ही तीन लोगों पर शक जता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
किसान सुंदर गांव के बाहर मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। बुधवार रात सुंदर अपनी पत्नी निर्मला व छोटे बेटे सुधीर के साथ घर के बाहर खाना खाने के बाद सोने चला गया। घर के अंदर बड़ा बेटा सुनील व उसकी पत्नी लक्ष्मी कमरे में सो रही थी। देर रात पीछे की दीवार में सीढ़ी लगा चोर घर में दाखिल हो गए। बड़े बेटे सुनील के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर अन्य कमरे में रखी अलमारी से 15 हजार की नगदी व जेवर समेत दो लाख का माल पार कर दिया। तड़के नींद खुलने पर कमरे की कुंडी बाहर से बंद देख सुनील ने आवाज लगाई। बाहर लेटी मां निर्मला ने अंदर जाकर दरवाजा के कमरे की कुंडी खोली। देखा कि बगल के कमरे का सामान बिखरा और अलमारी से नगदी व जेवर गायब था। बक्से गांव के बाहर 100 मीटर दूर खेत में पड़े मिले। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।