{"_id":"610828eb8ebc3e8465042799","slug":"crime-unnao-news-knp6439327195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारमेंट फैक्टरी से 10 लाख के उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गारमेंट फैक्टरी से 10 लाख के उपकरण चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मगरवारा स्थित गारमेंट फैक्टरी की निर्माणाधीन डिवीजन से चोरों ने एल्युमिनियम के लाखों कीमत के उपकरण पार कर दिए। सोमवार शाम निर्माणाधीन डिवीजन पहुंचे फैक्टरी मालिक को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने चोरी हुए उपकरण की कीमत 10 लाख रुपये बताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कानपुर किदवई नगर निवासी पवन जैन व उनके भाई रमेश जैन की मगरवारा स्थित स्टेशन रोड पर महावीर स्पिन फैब प्राइवेट लिमिटेड नाम से गारमेंट फैक्टरी है। इसमें रेडीमेड कपड़े का काम होता है। सोमवार शाम चार बजे फैक्टरी के मालिक पवन व रमेश जैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह फैक्टरी में एक और डिवीजन का निर्माण करा रहे हैं। इसके लिए एल्युमिनियम के पार्ट्स दिल्ली से खरीदकर मंगवाए थे। शनिवार को वह फैक्टरी बंद करा घर चले गए। रविवार फैक्टरी बंद रहती है। सोमवार दोपहर जब पहुंचे तो 10 लाख कीमत के उपकरण नहीं थे। कोतवाल अनिल सिंह ने चौकी प्रभारी मगरवारा अमित सिंह को जांच के लिए भेजा। चौकी प्रभारी के अनुसार पीछे की दीवार में नकब लगा चोर निर्माणस्थल पर पहुंचे और सामान ले गए। चार लाख की चोरी की बात सामने आई है।