{"_id":"60fdb13e8ebc3e57fd78ca4f","slug":"crime-unnao-news-knp642391631","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के ड्राइवर पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के ड्राइवर पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊंचाद्वार गांव में खेत की पैमाइश के दौरान कुछ लोगों ने पहुंचकर गालीगलौज व मारपीट की। आरोप है कि डीएम के ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर मारपीट की।
ऊंचाद्वार गांव निवासी सुशील कुमार के अनुसार शनिवार को उन्होंने खेत की पैमाइश के लिए समाधान दिवस में एसडीएम प्रदीप वर्मा व सीओ आरके शुक्ला को शिकायती पत्र दिया था। इस पर लेखपाल पुलिस फोर्स के साथ खेत की पैमाइश करने पहुंचे थे।
लेखपाल ने पैमाइश करके खेत की निशानदेही करवा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि तभी ऊंचाद्वार निवासी डीएम का ड्राइवर अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और गालीगलौज कर पैमाइश का विरोध कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में वह घायल हो गए। उधर, सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।