{"_id":"60f47a478ebc3e79b21068ee","slug":"crime-unnao-news-knp641042365","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति सहित छह लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पति सहित छह लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों के पीटने से महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग में शिकायतीपत्र भेजा। महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
हरदोई जनपद के अतरौली थानाक्षेत्र के लाकामऊ गांव की सोनी की शादी 29 अप्रैल 2016 को औरास थानाक्षेत्र के सामद गोड़वा निवासी संजय से हुई थी। सोनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे।
चार माह पूर्व दहेज की मांग को लेकर उसके पति संजय, सास गंगादी, ननद निशा, जेठ संतोष और जेठ के साले आशीष व अशोक ने इतना पीटा कि उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। किसी तरह वह अपने मायके गई जहां उसके पिता ने इलाज कराया। ठीक होने पर जब वह पुन: ससुराल आई तो उनका वही रवैया जारी रहा।
विज्ञापन
3 जुलाई को उसके भाई व पिता के घर आने पर सभी ने उसे बेरहमी से पीटा। पिता और भाई ने विरोध किया तो उनसे भी मारपीट कर पिता का मोबाइल छीन लिया। ससुरालियों से परेशान होकर पीड़िता ने राज्य महिला आयोग में शिकायतीपत्र दिया।
प्रभारी निरीक्षक हरप्रसाद अहिरवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।