फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

दुष्कर्म पीड़िता के बयान के बाद महिला गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
अचलगंज। अगवा की गई सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने कलमबंद बयान में कानपुर के एक अस्पताल कैंपस में रहने वाली एक महिला पर एक माह तक घर में बंधक बनाने की बात कही। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा है। पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 10 की 16 वर्षीय छात्रा 16 जून को घर से लापता हो गई थी। 17 जून को उसके पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। सर्विलांस की मदद से तीन जुलाई को पुलिस ने छात्रा को फैजाबाद से खोज निकाला था। थाने लाने के बाद पुलिस ने पीड़िता का कलमबंद बयान कराया। पीड़िता ने अचलगंज कस्बा निवासी प्रवीन जायसवाल, उसके साथी कानपुर घुमनी बाजार लोहा मंडी निवासी नयन, कृष्णा ठाकुर, सुन्दर व फतेहगंज दाल मंडी फैजाबाद निवासी सुरेश को गिरफ्तार किया था। किशोरी नेे बयान में कहा था कि आरोपी प्रवीन ने उसे अगवा किया था और कानपुर के एक अस्पताल कैंपस में रहने वाली वैष्णवी के घर बंधक बनाकर रखा। इसके बाद उसे फैजाबाद लेकर चला गया। इस दौरान उसने व उसके साथियों ने उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी वैष्णवी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed