फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

बीबी बोली, पति को मारकर तालाब में फेंका, घर में मिला

Tue, 13 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
पुरवा। महिला द्वारा गांव के कुछ लोगों पर नशे में गाली देने का विरोध करने पर पति को मारकर तालाब में फेंकने की शिकायत पर पुलिस घंटों चकरघिन्नी बनी रही। जेसीबी व गोताखोरों को बुलाकर तालाब में खोज कराई। घंटों मशक्कत के बाद भी पति का कहीं पता नहीं चला तो महिला से पूछताछ की। महिला के सही जवाब न देने पर घर में ही तलाश की तो पति भूसे की कोठरी में मिला। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

धन्नीपुर निवासी शांति देवी ने पुलिस को दिए गए शिकायतीपत्र में बताया कि सोमवार रात उसका पति ददेनी घर के बाहर लेटा था। तभी गांव के मुकेश, अवधेश व रामकिशोर दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीट दिया। बचाने पहुंचे देवर शिवराज के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। देवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच तालाब की ओर बैल खदेड़ने गए पति वापस नहीं लौटे। आरोप लगाया कि गांव के तीन लोगों ने पति को मारकर तालाब में फेंक दिया। यह सुनकर कोतवाल अजय त्रिपाठी के होश उड़ गए। वह रात में ही जेसीबी लेकर तालाब पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। रात अधिक होने से खोजबीन बंद कर दी। सुबह फिर गोताखोरों को बुलाया। काफी देर तक तालाब में कुछ नहीं मिला तो पुलिस को महिला पर ही संदेह हुआ। पूछताछ में महिला के जानकारी पर घर में खोजबीन की तो भूसे की कोठरी से सकुशल खोज निकाला। महिला की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिवराज के सिर में चोट होने से हैलट कानपुर में उपचार चल रहा है। पति घर के अंदर भूसे की कोठरी में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed