{"_id":"60e206be8ebc3e798015c4b4","slug":"crime-unnao-news-knp6382908200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लकड़ी ठेकेदारों पर रिपोर्ट, ट्रैक्टर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लकड़ी ठेकेदारों पर रिपोर्ट, ट्रैक्टर सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। हरे आम के पेड़ की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर छोड़कर भागने में पुलिस ने लकड़ी के दो ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।
मौरावां के गांव बिंदाखेड़ा की ओर से रविवार को ट्रैक्टर-ट्राली में आम के हरे पेड़ की लकड़ी लादकर चालक झब्बाखेड़ा की ओर जा रहा था। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला। दरोगा वीरेंद्र सिंह ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह कटीली झाड़ियों को फांदकर भाग गया।
पुलिस ने ट्राली में 10 बोटा आम की लकड़ी व जलौनी बरामद की। पुलिस के मुताबिक लोगों से पूछताछ में पता चला कि मौरावां कस्बे के चंदनगंज बाजार निवासी ठेकेदार वसीम व उसका भाई असीम हरी लकड़ी लादकर मौरावां बिक्री करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने लकड़ी समेत ट्रैक्टर-ट्राली को थाना पहुंचाया। ट्रैक्टर के कागजात न मिलने पर उसे सीज कर दिया। पुलिस ने ठेकेदार वसीम व उसके भाई असीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।