{"_id":"60e204a58ebc3e9e943e3735","slug":"crime-unnao-news-knp638289665","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के इंदिरा नगर नई बस्ती में युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अजगैन थाना क्षेत्र के करौली गांव निवासी सुनील सिंह मौजूदा समय में शहर के इंदिरा नगर नई बस्ती में मकान बनाकर रह रहे हैं। उनका बेटा आजाद उर्फ शैलू सिंह (21) तीन दिन पहले जम्मू से लौटकर घर आया था।
रविवार को शैलू का शव फंदे से लटका मिला। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। मां अनीता घर पहुंची तो बेटे का शव लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसने पति को घटना की जानकारी दी। घर पहुंचे पति ने मोहल्ले के लोगों की मदद से बेटे को फंदे से नीचे उतारा और जीवित होने की आशंका पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।