{"_id":"60dcbc898ebc3ef20c03c91d","slug":"crime-unnao-news-knp6374948153","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटने वाले चौकी प्रभारी का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटने वाले चौकी प्रभारी का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सरेराह ई-रिक्शा से खींचकर युवक को बेरहमी से पीटने वाले अस्पताल चौकी प्रभारी का पुरवा तबादला कर दिया गया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद खीझे दरोगा ने युवक पर लूट की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर ली थी। सही वक्त पर कोतवाल को जानकारी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
सदर कोतवाली के भौनीखेड़ा गांव निवासी शरीफ का दो दिन पहले सोमवार को शेखपुर शांतिनगर निवासी अपने मौसेरे भाई ई-रिक्शा चालक शाहरुख से शराब पीने के बाद विवाद हो गया था। नशे की हालत में शरीफ शाहरुख का ई-रिक्शा लेकर चला गया। शाहरुख ने 112 पर सूचना दे दी। अस्पताल चौकी प्रभारी राममोहन ने ईदगाह रोड के पास शरीफ को पकड़ लिया और ई-रिक्शा से खींचकर सरेराह पीटना शुरू कर दिया। किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने से खीझे चौकी प्रभारी ने शरीफ पर लूट की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर ली। कोतवाल अनिल सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी और एसपी को मामले की रिपोर्ट सौंपी। एसपी ने चौकी प्रभारी को जिला अस्पताल चौकी से हटाकर पुरवा तबादला कर दिया।