{"_id":"60d4ccd18ebc3e33284cc6da","slug":"crime-unnao-news-knp6362449132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक किसान पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक किसान पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। मोहद्दीनपुर गांव में छह दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक किसान और उसके तीन बेटों को जानलेवा हमले का आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कहा है कि मृतक मारपीट में शामिल था। अब विवेचना में उसका नाम हटाएंगे। उधर, किसान की हत्या के आरोपी राजेश को हालत में सुधार होने पर जेल भेज दिया गया।
मोहद्दीनपुर गांव में नाली के विवाद में 18 जून को सुबह करीब छह बजे अमृत प्रसाद द्विवेदी (60) पर धारदार हथियारों से हमला बोला गया था। उन्हें बचाने में बेटे दीपक व शशी भी घायल हुए थे। गंभीर घायल अमृत प्रसाद की अस्पताल में मौत हो गई थी। दूसरे पक्ष के राजेश भी घायल हो गए थे। मृतक के बेटे दीपक ने कमलकिशोर, राजेश समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घायल आरोपी राजेश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को वारदात के दूसरे दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को राजेश को भी जेल भेज दिया गया।
राजेश पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अमृतप्रसाद (मृतक), बेटों दीपक, शशी और हरी के खिलाफ जानलेवा हमले व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि हमले के समय अमृत प्रसाद जीवित थे, बाद में उनकी मौत हुई थी। विवेचना में मृतक का नाम हटाया जाएगा।