{"_id":"60c4f7da8ebc3e0f01228562","slug":"crime-unnao-news-knp633812038","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से जेवर और नकदी भरा बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से जेवर और नकदी भरा बैग लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। दुकान बंद कर बैग में ज्वैलरी रखकर बाइक से घर जा रहे सराफ को रास्ते में बाइक सवार लुटेरों ने लूट लिया। सराफ के भाई ने बैग में 40 हजार रुपये और एक लाख के जेवर होने की बात कही है। पुलिस ने सड़क पर गिरने से लहूलुहान हुए सराफ का सीएचसी में इलाज कराया। देर रात तक आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग कराई जा रही थी।
हिलौली निवासी अरविंद सोनी उर्फ बउवा की घर से चार किमी दूर हिलौली असरेंदा मार्ग पर विधानसभा अध्यक्ष के गांव लउवा में साक्षी ज्वैलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। शनिवार शाम 7.30 बजे वह दुकान बंद बाइक से घर के लिए निकला। उसके पास बैग में जेवर व नगदी थी। घर से तीन किमी पहले गीतारामखेड़ा गांव की मोड़ व बंद ईंट भट्ठा के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने ओवरटेकर कर उसे धक्का देकर गिरा दिया। सड़क पर गिरने से अरविंद लहूलुहान हो गया। लूट की आशंका पर बैग लेकर पैदल भट्ठे की ओर भाग पड़ा। लुटेरों ने 20 मीटर दूरी पर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और मारपीट कर बैग कब्जे में लेकर भाग निकले। किसी तरह सराफ ने फोन से परिजनों के साथ ही पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसओ मुकेश वर्मा खून से लथपथ सराफ को लेकर सीएचसी पहुंचे। सीओ रघुवीर सिंह ने सराफ से जानकारी लेने के बाद लुटेरों को पकड़ने के लिए सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कराई।