फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

सड़क हादसे में घायल हत्याभियुक्त और साथी धरा गया

Tue, 08 Jun 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime
हसनगंज। राजस्थान में हत्या में फरार चल रहा आरोपी और उसका साथी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल होने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों के पास मिले थैले से दो तमंचे, 12 कारतूस व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी दोस्त के साथ रायबरेली स्थित अपने बहनोई के घर बाइक से जा रहा था। तभी उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर हालत में दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी राजस्थान पुलिस दी गई है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला अलवर के अरावली निवासी मोहित चंद्र मीना उर्फ मोनू पहलवान (38) ने 17 मई को पड़ोस में रहने वाले शंभू दयाल मीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। सोमवार को सुबह पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर उसकी बाइक पिलखना रसीदपुर गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा मोहित चंद्र व पीछे बैठा उसका साथी दौसा जिला के मंडावर कस्बा निवासी टीकमचंद्र सैनी (35) पुत्र जयराम सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा के सहायक सुरक्षाधिकारी चंद्र प्रकाश वर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों को घायल देख उठाने का प्रयास किया तो उनके पास एक थैले में दो तमंचे व 12 कारतूस मिले। एटीएम कार्ड, पहचान पत्र, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस भी मिले। तमंचा और कारतूस देख यूपीडा कर्मियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों से जानकारी लेने के बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। राजस्थान पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। सीओ आरके शुक्ल ने बताया कि मोहितचंद्र पर पूर्व में भी हत्या के प्रयास समेत अन्य मामले दर्ज हैं। उसके साथी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed