फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

विरोधियों को फंसाने के लिए रची थी अपहरण की साजिश

Sat, 22 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime
चकलवंशी। घर के सामने से निकले रास्ते को लेकर डेढ़ माह पहले पड़ोस के चार लोगों से हुए विवाद की रंजिश में विरोधियों को फंसाने के लिए बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रची गई थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने लापता युवक को उसके बहनोई के घर से बरामद कर पिता, पुत्र व बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अमलोना निवासी रामसनेही ने 20 मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके 19 वर्षीय बेटे सर्वेश को गांव के जयनरायन, बीनू, दयाराम व सुनील ने अगवा कर लिया। गांव के बाहर खेत में बेटे के चप्पल व कपड़े मिले हैं। उसने बेटे की हत्या की आशंका जताई थी। एसओ माखी राजेश सिंह ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि डेढ़ माह पहले रास्ते से निकलने को लेकर रामसनेही से विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में उसने अपहरण में फंसाने की साजिश रची है। एसओ ने बताया कि लापता सर्वेश और उसके पिता रामसनेही की मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल की जांच की गई। इससे पता चला कि रामसनेही ने अपने बेटे सर्वेश को अचलगंज में रहने वाले दामाद सुनील के घर छिपाकर रखा है। सुनील के घर से सर्वेश को पकड़ लिया गया। रामसनेही, उसके बेटे सर्वेश व दामाद सुनील से पूछताछ की गई तो उन्होंने विरोधियों को रंजिशन फंसाने के लिए सर्वेश के अपहरण की साजिश रचने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed