{"_id":"60a802c78ebc3e64720f5124","slug":"crime-unnao-news-knp6296955192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से पत्नी की नाक काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से पत्नी की नाक काटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। पति ने चाकू से नाक पर वार कर पत्नी को लहूलुहान कर दिया। मारपीट में उसका भाई भी शामिल रहा। घायल युवती का लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देवर अभी फरार है।
गांव दयालपुर निवासी सलीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने 18 वर्ष पहले अपनी बहन चांदनी (35) का विवाह गांव बिछिया निवासी अली हसन के साथ किया था। शादी के बाद से पति उससे मारपीट करता था। उसने बहन को आग से जलाकर मारने की कोशिश भी की थी। इस कारण पांच साल से वह मायके में रह रही थी। एक माह पूर्व अली हसन ने मारपीट न किए जाने की बात कही और चांदनी को अपने साथ घर लेकर चला गया। 20 मई की सुबह नशे की हालत में अली हसन ने अपने भाई के साथ मिलकर चांदनी को पीटा। इसके बाद चारपाई में बांधकर चाकू से नाक पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद अली हसन भाई के साथ घर से भाग निकला। पुलिस ने अली हसन व उसके भाई के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की है। अली हसन को गिरफ्तार किया गया है। सीओ रघुवीर सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।