{"_id":"60a6ad0b8ebc3ef1af045d9b","slug":"crime-unnao-news-knp629507248","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ। पत्रकार व किसान के घर से चोरों ने नगदी और जेवर समेत छह लाख का सामान पार कर दिया। पत्रकार के घर से चोरी के बाद 200 मीटर दूर चोरों ने खाली जेवर के डिब्बे फेंक दिए। पुलिस ने कृषि यंत्र उद्योग में लगे सीसीटीवी को चेक किया। इसमें सड़क पर खड़े एक युवक की तस्वीर दिखाई दी। तस्वीर साफ न होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
न्यू कटरा निवासी पत्रकार रमाकांत यादव की बहन पूजा यादव की 21 मई को बरीक्षा है। रमाकांत ने बरीक्षा में खर्च के लिए घर में 66 हजार रुपये बैंक से निकालकर रखे थे। बुधवार रात पीछे की दीवार से चढ़कर घर में दाखिल हुए चोरों ने बक्से व अलमारी ताला तोड़कर 66 हजार रुपये व जेवर समेत पांच लाख का सामान पार कर दिया। पुलिस ने जांच के दौरान घर से 200 मीटर दूर सड़क पर जेवर के खाली डिब्बे देखे। इसके बाद राजू गुप्ता के कृषि यंत्र उद्योग में लगे सीसीटीवी पुलिस ने चेक किया। फुटेज में पुलिस को एक युवक वहां खड़ा दिखा। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
न्यू कटरा निवासी किसान संजय पाल दो दिन पहले घर में ताला बंदकर परिवार के साथ पैतृक गांव जिरिकपुर के मजरा बलदेवखेड़ा गया था। घर सूना देख मुख्य गेट का ताला तोड़कर बुधवार रात चोर घर में दाखिल हो गए। कमरे में रखे बक्से से चोरों ने 5 हजार रुपये व जेवर समेत एक लाख का सामान पार कर दिया। सुबह गृहस्वामी का बेटा आयुष पाल गांव से घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी पिता को दी। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।