{"_id":"60a6a77b8ebc3ea39c3b14ed","slug":"crime-unnao-news-knp629503278","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में मारपीट, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में मारपीट, 10 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। निजामपुर पचिगाहना में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। हारे हुए प्रधान पक्ष की तरफ से सात और जीते प्रधान पक्ष की तरफ से तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। निर्वाचित प्रधान पक्ष के सात लोगों पर बलवा, मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है।
भीखालाल रावत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार देर शाम उसके घर पर प्रधान पति सत्यनारायण सिंह, आकाश, सौरभ, सजीवन, अर्जुन, शिवनंदन व आलोक ने आकर गाली-गलौज की। विरोध पर लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे भीखा लाल, बैजनाथ, भोली पत्नी बैजनाथ, मीरा पत्नी भीखा समेत सात लोग घायल हो गए। उधर, सत्यनारायण पक्ष के अर्जुुन, सरला, टिंकू को चोटें आईं। सीओ राजकुमार शुक्ला ने बताया कि मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी। एक पक्ष से तहरीर मिलने पर प्रधान पति समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। उधर, नवनिर्वाचित प्रधान कुसमा सिंह ने आरोप लगाया है कि एक जनप्रतिनिधि के कहने पर पुलिस जबरन उनके पति सत्यनारायण सिंह को उठा ले गई, जबकि मारपीट समर्थकों के बीच में हुई है। जनप्रतिनिधि के दबाव में पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की है। हमारे पक्ष से घायलों की तहरीर नहीं ली गई है। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी छाया रहा।