फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

लूट के इरादे से की गई थी व्यापारी की हत्या

Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime
बांगरमऊ। पिपरमिंट व्यापारी की गोली मारकर हत्या से परिजनों और व्यापारियों में नाराजगी है। घटना के बाद व्यापारी की गोलक से दो लाख रुपये, चेन व अंगूठी न मिलने से परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर लूट व हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। खुलासे के लिए एसपी ने सीओ के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

हटिया निवासी व्यापारी सतीश कुमार गुप्ता की बुधवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त वह गाय का दूध निकालने के लिए घर से हाता पहुंचे थे। मृतक के भाई अनीश ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने का दावा किया है। पुलिस को बताया कि बुधवार देर शाम पैंट शर्ट पहनकर उनके भाई हाता जाने के लिए निकले थे। हत्या के बाद अंडरवियर व बनियान में उनका शव खून से लथपथ मिला। गले से चेन, अंगूठी के अलावा गोलक से दो लाख की नगदी गायब मिली है। भाई अनीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने ख्ुालासे के लिए सीओ बांगरमऊ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस की पांच टीमें गठित की है। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

सतीश की हत्या की सूचना पर बुधवार रात एसपी आनंद कुलकर्णी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। सुराग तलाशने के लिए फील्ड यूनिट टीम को बुलाया गया। खोजी कुत्ते के साथ पहुंची टीम ने सुराग तलाशने की कोशिश शुरू की। घटनास्थल से सूंघता हुआ खोजी कुत्ता 50 कदम दूरी पर कल्याणी नदी के किनारे पहुंचा। कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद वह घटनास्थल पर आकर रुक गया। खोजी कुत्ते से पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को व्यापारी सतीश के शव का पोस्टमार्टम किया गया। सिर में गोली ढूंढने के लिए एक्सरे का सहारा लिया गया। एक्सरे में सिर के बीचोंबीच गोली फंसी मिली। गोली बाहर निकालने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार व्यापारी के सिर में पीछे की ओर से सटाकर गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed