{"_id":"609c22788ebc3eb9d80e8116","slug":"crime-unnao-news-knp6280903196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में भीड़, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में भीड़, पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बुधवार को शहर के कुछ बाजारों में सुबह दुकानें खुलीं। इससे खरीदारों की भीड़ रही। बैंक, सरकारी व निजी कार्यालय खुलने से सड़कों पर आवाजाही बनी रही। बाजारों में ईद के त्योहार के लिए फल, सब्जी, सिंवई, सूतफेनी, कपड़े की खरीदारी के लिए भीड़ रही। धवन रोड बजार में भीड़ बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को खदेड़ा।
कोरोना कर्फ्यू के 12वें दिन बुधवार को शहर में सुबह से ही काफी चहल-पहल रही। सुबह सात बजे से ही सदर बाजार, धवन रोड और वीडी मार्केंट में आम दिनों जैसा नजारा रहा। धवन रोड पर गलियों में दुकानें खुलीं तो ईद की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर सुबह दस बजे कोतवाली पुलिस धवनरोड व अन्य बाजारों में पहुंची और लाठियां पटक कर भीड़ को खदेड़ा। दोपहर को तेज धूप होने से सन्नाटा छा गया।
बुधवार दोपहर शराब दुकान खोलने का आदेश जारी होते ही दुकानों पर नियम टूटते नजर आए। दुकानें खुलते ही शराब के शौकीनों की भीड़ लग गई। बिना कोविड नियमों के पालन के भीड़ शराब खरीदते नजर आई। किसी ने सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा। यहां तक कि पुलिस नदारद रही।