{"_id":"6079cc108ebc3ed37a20585f","slug":"crime-unnao-news-knp6238654158","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की खुन्नस में लाठी-डंडे चले, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की खुन्नस में लाठी-डंडे चले, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। प्रधान के चुनाव की खुन्नस में दो दावेदाराें के समर्थक आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे चले और फायरिंग की गई। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्राम कमलापुर निवासी प्रधान पद की दावेदार प्रतिमा बाजपेई के बेटे संदीप बाजपेई के साथ उनके दरवाजे पर रात 11 बजे समर्थक विकास, सुनीत, मुकेश व नरेश बैठे थे। समर्थकों का आरोप है कि पूर्व में चुनाव लड़ चुके ब्रजकिशोर त्रिपाठी अपने बेटे सुधांशु, हिमांशु व रज्जन के साथ डंडा व कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। मारपीट में मुकेश, नरेश, सुनील घायल हो गए। विकास के अनुसार ब्रजकिशोर पक्ष के सुधांशु ने जातिसूचक गालियां देते हुए तमंचे से तीन राउंड हवाई फायरिंग की और जान से मारने की धमकी दी। ब्रज किशोर पक्ष से अंकित धानुक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव के साथी कुसई के साथ खेत से लौट रहा था। रात 12 बजे संदीप बाजपेयी के घर के पास स्थित मंदिर के चबूतरे पर वह और उसका दोस्त बैठ गया। तभी निवर्तमान प्रधान के पुत्र संदीप, नरेश, मुकेश, रंजीत व सुनीत पहुंचे और मंदिर पर बैठने का विरोध कर मारपीट कर दी। इससे दोनों घायल हो गए। आरोप है कि नरेश ने तमंचे से तीन राडंड फायरिंग कर जातिसूचित गालियां दीं। सीओ सफीपुर बीनू सिंह ने बताया कि प्रधान पद के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। एक पक्ष से चार व दूसरे पक्ष से दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।