फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

उन्नाव जेल मे भी 15 दिन रहा था मुख्तार अंसारी

Thu, 08 Apr 2021 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। विधायक मुख्तार अंसारी ने जिला जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक मेें भी 15 दिन बिताए थे। घुटनों में दर्द की शिकायत पर उसके लिए कमोड व मनोरंजन के लिए टीवी लगवाई गई थी।
विज्ञापन

विधान सभा सत्र में भाग लेने के लिए बसपा से विधायक मुख्तार अंसारी को 11 जुलाई 2017 को बांदा जेल से उन्नाव जेल लाया गया था। यहां से उसे कड़ी सुरक्षा में लखनऊ ले जाया जाता था। मुख्तार अंसारी को जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। उस दौरान जेल की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्तार के गुर्गे शहर में रहकर लगातार हर गतिविधि पर नजर रखे रहे थे। बांदा से एक सीओ, चार दारोगा और एक प्लाटून पीएसी उसकी सुरक्षा के लिए पहले से यहां आ गई थी। इस दौरान जेल में मोबाइल या बाहर से खानपान की चीज जेल में जाने से रोकने के लिए एक सब इंस्पेक्टर और दीवान को गेट पर लगाया गया था। मुख्तार के गुर्गे होटल, ढाबा या धर्मशाला में शरण न ले लें, इसके लिए तत्कालीन एसपी नेहा पांडेय ने चेकिंग की रूपरेखा बनाई थी। इसके बावजूद मुख्तार के गुर्गों के वाहन शहर में भ्रमण करते देखे गए थे। विधानसभा सत्र की कार्रवाई में हिस्सा लेने के लिए उसे 15 दिन कड़ी सुरक्षा में उन्नाव जेल से सुबह लखनऊ ले जाने और वापस जेल लाने की जिम्मेदारी तत्कालीन सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार को दी गई थी। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद 26 जुलाई को उसे फिर से बांदा जेल पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed