फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

एक्सप्रेसवे पर स्टंट में युवक गंभीर

Wed, 07 Apr 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक युवक को बाइक पर स्टंट करना महंगा पड़ गया। अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना गुरसहायगंज निवासी रंजीत कुमार (22) पुत्र उमेश कुमार लखनऊ गया था। बुधवार सुबह बाइक से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे होते हुए घर लौट रहा था। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गहरपुरवा के पास वह बाइक से स्टंट करने लगा। बाइक पर चित लेटकर उसने एक किमी तक स्टंट किया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। राहगीरों की सूचना पर यूपीडा की एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed