{"_id":"606dee8b8ebc3e8d3a3675ab","slug":"crime-unnao-news-knp6221418175","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत
विज्ञापन
चकलवंशी(उन्नाव)। जिंदाखेड़ा में युवक की संदिग्ध हालात में मंगलवार को मौत हो गई। गांव के लोगों ने सुबह उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देख पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। ग्रामीणों के अनुसार प्रधान पद के दावेदार ने फाग व शराब पार्टी का आयोजन किया था। वहां हुई मारपीट में युवक घायल हुआ था। पुलिस ने किसी वाहन से टकराने की संभावना जताई है। मृतक के परिजनों के न पहुंचने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
बिहार प्रांत के मुंगेर जिला के लक्खीसराय थाना क्षेत्र के गेरुहा पटेहुआ गांव निवासी रंजीत (30) पुत्र धनेश्वर चार साल से माखी के जिंदाखेड़ा में रह रहा था। मजदूरी कर वह अपना पेट पालता था। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार देर शाम वह प्रधान पद के दावेदार द्वारा की गई फाग व शराब पार्टी में मौजूद था। मंगलवार सुबह पड़ोस के गांव हुलासखेड़ा में अचेत हालत में पड़ा था। उसे लहूलुहान देख गांव के लल्लन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रंजीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चर्चा है कि मरने से पहले उसने खुद के साथ मारपीट की जानकारी ग्रामीणों को दी थी। सीओ बीनू सिंह ने तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
ग्रामीणों के अनुसार रंजीत की मौत के बाद पिटाई की चर्चा सुन एसओ पवन सोनकर ने शक के आधार पर दो लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की। एसओ ने बताया कि पूछताछ के लिए दो लोगों को बुलाया गया था। कुछ न मिलने पर उन्हें जाने दिया गया है।