{"_id":"606deb098ebc3e591f495d9b","slug":"crime-unnao-news-knp62213573","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार स्थानों पर आग से 22 बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्थानों पर आग से 22 बीघा फसल राख
विज्ञापन
उन्नाव। बांगरमऊ, अचलगंज व सदर कोतवाली में चार जगहों पर आग से 22 बीघा फसल जलकर राख हो गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बांगरमऊ में कंबाइन मशीन चलाने वाले ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से आग लगने के शक पर किसानों ने उसे पीटा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बांगरमऊ। ग्राम जिरिकपुर के मजरा पुरहनिया निवासी अर्जुन सिंह व उसके भाई नवरंग सिंह का खेत ग्राम चहलहा के मजरा ग्राम मुझहइया और मिसिरखेड़ा के बीच है। बुधवार दोपहर अचानक खेतों में आग लग गई। दमकल की मदद से ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते दोनों भाइयों की 12 बीघा फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल विमलेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर आग से नुकसान हुई फसल का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। वहीं पीड़ित किसान भाइयों ने क्षेत्र के गांव रबड़ी निवासी कंबाइन मशीन चला रहे ट्रैक्टर चालक संजय की लापरवाही से खेतों में आग लगने के शक पर उसे पीट दिया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। किसान भाईयों का आरोप है कि आग लगते ही कंबाइन मशील चला रहा ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग रहा था। दोनों भाइयों ने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से खेतों में आग लगने की तहरीर पुलिस को दी है।
सदर कोतवाली के सैय्यद अब्बासपुर गांव निवासी ओमशंकर, रमाशंकर तिवारी, शिवशंकर व किशन तिवारी के खेतों में आग लगने से छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अचलगंज थाना क्षेत्र के आधारखेड़ा व बेहटानथई सिंह गांव में खेतों में आग लगने से चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इस कारण बीच रास्ते से ही दमकल लौट आई।