{"_id":"604cfe3e8ebc3ee97445043f","slug":"crime-unnao-news-knp617443367","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीसीआई परिसर में छात्राओं से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीसीआई परिसर में छात्राओं से छेड़खानी
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के जीजीआईसी जा रहीं छात्राओं से स्कूल परिसर में युवक ने छेड़छाड़ की। छात्राओं के चीखने पर वह भाग निकला। छात्राओं ने प्रधानाचार्या को जानकारी दी। पुलिस ने शक के आधार पर स्कूल की बिल्डिंग के पास खाली स्थान में वर्षों से डेरा डाले घुमंतू जाति के तीन युवकों को उठाया है। बाद में छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए तीनों डेरों को हटवा दिया। डीआईओएस ने प्रधानाचार्या को छात्राओं के प्रवेश व छुट्टी के समय स्कूल कर्मियों की गेट पर ड्यूटी लगाने को कहा है।
शहर में डायट और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एक ही परिसर में हैं। स्कूल व डायट की जमीन पर अवैध कब्जे होने से डेढ़ महीने पहले डायट प्राचार्य ने बाउंड्रीवाल का निर्माण और गेट लगवा दिया है। इस परिसर में कई साल से डेरा डाले घुमंतू जाति के लोग अभी भी काबिज हैं। शनिवार सुबह कक्षा नौ व 10 की छात्राएं स्कूल जा रही थीं। तभी पहले से मौजूद युवक ने उनसे छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर युवक भाग निकला। छात्राओं ने प्रधानाचार्या किरन भारती को जानकारी दी। सूचना पर डायट प्राचार्य प्रेम प्रकाश मौर्य और डीआईओएस राकेश कुमार पहुंचे। किला पुलिस चौकी इंचार्ज सुशील कुमार यादव फोर्स के साथ पहुंचे। स्कूल परिसर में अवैध रूप से रह रहे घुमंतू जाति के तीन युवकों को उठाया। हालांकि छात्राएं उन्हें पहचान नहीं सकीं। पहचान न करने पर तीनों का शांतिभंग में चालान किया गया। एसपी आनंद कुलकर्णी ने स्कूल के समय में गेट के पास पीआरवी को तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
आबकारी नियम के तहत धार्मिक स्थल, स्कूल, लाइब्रेरी, मंदिर व हॉस्पिटल से बार, शराब, भांग, बीयर, की दुकान कम से कम 50 मीटर दूर हो। पहले यह दूरी इन स्थानों से 100 मीटर थी। नियम यह भी है कि मलिन बस्ती में शराब की दुकानें नहीं खुलनी चाहिए। फिर भी स्कूल के बाहर शराब का ठेका है।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य प्रेम प्रकाश मौर्य ने बताया कि दो दिन पहले कॉलेज के चपरासी के साथ मारपीट और अब छात्राओं के साथ छेड़छाड़ हुआ है। पुलिस ने एक्शन लिया है। कैंपस में रहने वाले घुमंतू जातियों के डेरे खाली कराए गए हैं।
----------