फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

लापता पेंटर का शव लटका मिला

Thu, 11 Mar 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
crime
सफीपुर। एक सप्ताह पहले लापता पेंटर का शव गुरुवार सुबह घर से एक किमी दूर गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। मृतक के बड़े भाई ने नशे का लती बता आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

अमराखेड़ा मजरा जमालनगर गैरएहतमाली निवासी संतकुमार (29) पुत्र रामरहीश घरों में पेंटिंग का कार्य करता था। बड़े भाई राकेश के अनुसार 5 मार्च को संतकुमार परियर बाजार से नशे की हालत में घर लौटा था। परिजनाें के डांट देने पर वह घर से निकल गया और देर शाम तक लौटकर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद उसका पता न चलने पर अगले दिन 6 मार्च को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह पेड़ से संतकुमार का शव लटका मिला। संतकुमार के गले में उसकी शर्ट का फंदा पड़ा था। सूचना पर पहुंचे सीओ कृपाशंकर व कोतवाल हरिकेश राय ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि अनुमान है कि 6-7 दिन पहले आत्महत्या की गई है। संतकुमार दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed