फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

डीएम का फर्जी आदेश पत्र बना बच्चों का एडमीशन कराने पहुंचे, पकड़े गए

Sat, 06 Mar 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। डीएम के फर्जी हस्ताक्षर व मोहर के जरिये बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में दाखिला कराने पहुंचे दो अभिभावकाें व एक बिचौलिए को प्रधानाचार्य की सूझबूझ से पकड़ लिया गया। दाखिले के वक्त अभिभावकों द्वारा दिए गए दस्तावेजों से धोखाधड़ी पकड़ में आई। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेजों तैयार करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह के अनुसार नवाबगंज कस्बा के वार्ड नौ निवासी मोहम्मद शरीफ व पछियांव अजगैन निवासी मोहम्मद वसीम को तीन मार्च को नवाबगंज निवासी दीपक त्रिपाठी विद्यालय लेकर पहुंचा। उनके दो बच्चों के कक्षा पांच व छह में दाखिले की बात कही। उसने एक पत्र दिया। इस पर डीएम के हस्ताक्षर व मुहर लगी थी। एडीएम व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर व मुहर लगा टेजरी का चालान भी सौंपा। इन सभी दस्तावेजों को दीपक त्रिपाठी ने पेश किया। शक होने पर डीएम कार्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन करवाया गया तो प्रपत्र फर्जी निकले।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों अभिभावकों व बिचौलिए को दाखिले के लिए विद्यालय बुलाते हुए पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले दीपक त्रिपाठी स्कूल से भाग निकला। दोनों अभिभावक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य की तहरीर पर दीपक त्रिपाठी, मोहम्मद शरीफ व मोहम्मद वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गी है। तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed