{"_id":"604279e38ebc3ec79d12d2eb","slug":"crime-unnao-news-knp615846464","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन
चकलवंशी। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रात में रहस्यमय हालात में घर पहुंची किशोरी ने न्यायालय में हुए कलमबंद बयान में आरोपी युवक व उसके पिता समेत पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 3 मार्च को पिता की डांट के बाद रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। मोबाइल पर गांव के युवक से बात करने पर पिता ने उसे डांट दिया था। किशोरी के न मिलने पर पिता ने गांव के युवक पर शक जताकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसी रात किशोरी घर पहुंच गई। सुबह पिता ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर कलमबंद बयान के लिए गुरुवार को कोर्ट में पेश किया था। किशोरी के बयान के बाद रजनीश व उसके पिता संजय समेत पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने पिता व पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।