फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

शिक्षक नेता व लेखाकार के बीच मारपीट

Thu, 04 Mar 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज। शिक्षक के चयन वेतनमान की फाइल में बीईओ की आख्या लगने के बाद भी बीआरसी से बीएसए कार्यालय न भेजने पर शिक्षक नेता और लेखाकार में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुसुंभी उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक सहायक शिक्षक के चयन वेतनमान की फाइल करीब एक सप्ताह पहले बीआरसी आई थी। इसमें बीईओ कृष्णदेव यादव ने हस्ताक्षर भी कर दिए थे। इसके बाद भी संविदा पर तैनात एक लेखाकार ने फाइल नहीं भेजी। कई बार कहने के बाद भी जब फाइल नहीं भेजी तो बुधवार शाम चार बजे एक शिक्षक नेता ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे। लेखाकार से फाइल बीएसए कार्यालय भेजने को कहा तो दोनों के बीच बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट तक पहुंच गया। बीआरसी में मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराया। दोनों पक्ष अजगैन कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। बीईओ कृष्णदेव यादव ने बताया कि गुरुवार को मामले की जानकारी करेंगे। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed