फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

आत्महत्या को उकसाने की धारा में तरमीम हुआ सूरज हत्याकांड

Sun, 22 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। पत्रकार सूरज हत्याकांड में एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तरमीम कर जांच शुरू की है। महिला दरोगा व सिपाही की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी के साथ स्वॉट टीमों ने उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला एबीनगर निवासी पत्रकार सूरज पांडेय का शव 12 नवंबर को लखनऊ-कानपुर रेलवे ट्रैक पर मिला था। सूरज की मां लक्ष्मी पांडेय ने महिला दरोगा सुनीता चौरसिया और सिपाही अमर सिंह पर हत्या, हत्या की साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देेने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 18 नंवबर को लखनऊ की एफएसएल टीम ने रेलवे ट्रैक पर जाकर जांच की थी। शनिवार को एफएसएल की रिपोर्ट एसपी आनंद कुलकर्णी के पास पहुंची थी। जिसमें सूरज द्वारा आत्महत्या करने की पुष्टि हुई थी। रात में ही हत्या के मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तरमीम कर दिया गया था। एसपी ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed