{"_id":"5fb6b1308ebc3e5fa3001dbc","slug":"crime-unnao-news-knp59510401","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक समेत दो पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्रबंधक समेत दो पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक प्रबंधक समेत दो पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
क्रासर-
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। रोड लाइट का कारोबार करने वाले युवक ने पड़ोसी युवक द्वारा दी गई चेक का बैंक से भुगतान न होने और कई महीने तक चेक वापस न मिलने पर बैंक शाखा प्रबंधक व चेक देने वाले युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बैंक प्रबंधक ने चेक बाउंस होेने की सूचना कारोबारी को फोन पर दिए जाने व फोन न मिलने पर रजिस्ट्री के जरिए चेक घर भेजने की बात कही है। कोतवाल ने हर बिंदु पर जांच किए जाने की बात कही है।
सरायसूबेदार निवासी कारोबारी विजय गुप्ता ने न्यायालय के माध्यम से कोतवाली सफीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजय का आरोप है कि दुबियाना निवासी अमित द्विवेदी ने दो वर्ष पहले उससे अपना व्यवसाय बढ़ाने के नाम पर एक लाख रुपये लिए थे। उसने अमित से रुपयों की मांग की तो 20 नवंबर 2019 को भारतीय स्टेट बैंक शाखा की एक लाख की चेक उसे दी। शाखा के खाते में चेक लगाने के बाद भी एक माह तक भुगतान नहीं हुआ। उसने शाखा प्रबंधक वैभव शुक्ला से संपर्क किया। इसके बाद भी न ही खाते में रुपया स्थानांतरित हुआ और न ही उसे बैंक से चेक ही वापस की गई। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने अमित से सांठगांठ कर चेक उसे भेजी ही नहीं। 6 जून को उसने डीएम रवींद्र कुमार को पत्र देकर शिकायत की। इसके बाद भी बैंक से भुगतान नहीं किया गया। कोतवाल हरिकेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।