फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

मुठभेड़ में पकड़े गए प्रतिबंधित मांस तस्कर को भेजा जेल

Wed, 11 Nov 2020 08:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल प्रतिबंधित मांस तस्कर की हालत सामान्य होने पर पुलिस ने जिला अस्पताल से डिस्चार्ज करा कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं भागे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के फिरोजाबाद गांव में सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम ने सलमान के अहाते में दबिश देकर प्रतिबंधित मांस तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया था। जिस पर मांस तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में लखनऊ निवासी तस्कर फैसल पुलिस की गोली से घायल हो गया था। उसके चार साथी भाग निकले थे।
विज्ञापन

पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने चौपहिया वाहन से पुलिस को कुचलने का भी प्रयास किया था। पकड़े गए आरोपी फैसल से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके अलावा चार अन्य साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। घायल फैसल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को आरोपी की हालत सामान्य होने पर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान भागे अन्य मांस तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वेब सीरीज देख पुलिस पर फायरिंग का बढ़ा हौसला
नवाबगंज। पूछताछ में आरोपी फैसल ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर उन बेब सीरीज को देखते हैं, जिनमें पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होती है। वेव सीरीज देखकर ही उन्होंने अवैध असलहों को खरीदा था। सोमवार रात अचानक पुलिस द्वारा घेराव करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed