{"_id":"5f7e08a58ebc3e9bf62369fc","slug":"crime-unnao-news-knp5871262144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से लूट में इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से लूट में इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
सराफ से लूट करने वाला आरोपी ।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। सराफ को तमंचा लगा जेवरात से भरा बैग लूटने वाले एक और लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया लुटेरा 15 हजार का इनामी है। घटना के बाद घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
सिविल लाइंस निवासी सराफ धीरेंद्र कुमार सोनी पांच अक्तूबर सुबह 11 बजे सैयद अब्बासपुर स्थित ज्वैलरी दुकान को खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार चार लुटेरे सराफ को तमंचा लगाकर पांच लाख कीमत के जेवरात से भरा बैग लूटकर भाग निकले। सराफ की सूचना पर पीआरवी और कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर एक लुटेरे को पीतांबर नगर निवासी आदित्य चौधरी को पकड़ लिया था। अन्य तीन लुटेरे बाइक छोड़कर भाग निकले थे। पकड़े गए आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम पुलिस को बताए थे।
एसपी आनंद कुलकर्णी ने मुख्य आरोपी सदर कोतवाली के टीकरगढ़ी के मजरा मुकुंदखेड़ा गांव निवासी सौरभ सिंह पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मुख्य आरोपी सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।