{"_id":"5f7c8d858ebc3e9b96615e95","slug":"crime-unnao-news-knp586851159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की तलाश में घरों की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की तलाश में घरों की तलाशी
विज्ञापन
सुमेरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी फुटेज देखता सर्विलांस टीम का सदस्य।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटन। जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के लापता छह वर्षीय भतीजे की तलाश पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। मंगलवार को पीड़िता के शक पर पुलिस ने गांव के कुछ घराें की तलाशी ली। हालांकि पांचवें दिन भी बच्चे का पता नहीं चल सका। स्वॉट व सर्विलांस की टीम ने क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फु टेज चेक किए।
मंगलवार को महिला पुलिस की टीम ने छह घरों की तलाशी कराई। सर्विलांस व स्वॉट की टीम ने सुमेरपुर समेत अन्य जगहों पर स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फु टेज खंगाली है। बच्चे के लापता होने वाले दिन से अब तक की रिकार्डिंग सुरक्षित की गई है। एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस बच्चे को खोजने का हर संभव प्रयास कर रही है।
सीएम से मिलने निकले
बच्चे के न मिलने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को भी मुख्यमंत्री से मिलने की जिद की और घर से निकल पड़े। हालांकि पुलिस ने हर संभव कोशिश करने व जल्द बच्चे को खोज निकालने का आश्वासन देकर उन्हें लौटाया।
विज्ञापन
लगवाए गए बच्चे पोस्टर
लापता बच्चे का सुराग न लगने पर पुलिस ने बच्चे के पोस्टर चस्पा कराए हैैं। लोगों को पर्चे बांटकर पुलिस बच्चे का पता लगने पर दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना देने की अपील कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न चौैराहों के साथ सार्वजनिक जगहों पर पर्चे लगाए गए हैं। सीमावर्ती रायबरेली, फ तेहपुर, सीतापुर व लखनऊ समेत अन्य जिलों में पर्चे और पोस्टर पहुंचाकर बच्चे की तलाश में मदद की अपील की है।