{"_id":"5f77592c8ebc3e9b9241fc03","slug":"crime-unnao-news-knp5861244156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
पुरवा। बड़े भाई की पिटाई से युवक की मौत के बाद शुक्रवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव पहुंचकर नामजद चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
कोतवाली के ग्राम बनिगांव में पैतृक जमीन पर बिना बंटवारे के खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को बेचने और उसके पैसों के लेनदेन को लेकर गांव निवासी अकरम को खेत जाते समय बड़े भाई पुत्तन व उसके बेटों ने पीट दिया था। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया था।
जहां पर रात को ही अकरम ने दम तोड़ दिया था। मृतक की पत्नी सबीना ने अपने जेठ पुत्तन, जेठानी शकीला व भतीजों में फहीम, वसीम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिला अस्पताल में अकरम की मौत की जानकारी होते ही सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर व कोतवाल अनिल सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा वैसे ही कोहराम मच गया। शव को बाग में दफन किया गया। मृतक की पत्नी, एक पुत्र व दो पुत्रियों का रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि नामजद चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।