फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

मोहान विधायक के चालक से मारपीट, पत्नी से अभद्रता

Fri, 02 Oct 2020 07:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
crime
चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के भदनी गांव के पास अज्ञात बाइक सवारों ने मोहान विधायक के ड्राइवर से मारपीट कर दी। उसकी पत्नी ने अभद्रता और जेवर छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

मोतीनगर निवासी सूरज पुत्र लक्ष्मण मोहान विधायक ब्रजेश रावत की कार चलाता है। गुरुवार रात सूरज अपनी पत्नी नीलू को लेकर बाइक से फतेहपुर चौरासी के ऊगू अपनी बुआ के यहां जा रहा था। साथ में दूसरी बाइक पर उसका साला अरुण व साली सीमा तीन वर्ष के बच्चे के साथ जा रहे थे। सूरज के अनुसार माखी के बौनामऊ गांव के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने पत्नी से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आगे देख लेने की धमकी दी। बौनामऊ से आठ किमी दूर भदनी के गांव के पास 8-10 लोगों ने सड़क पर बांस लगाकर उनकी बाइकें रोक ली और मारपीट कर दी। पत्नी के गले से मंगलसूत्र, चेन व पर्स से 15 हजार रुपये छीन लिए और भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed