{"_id":"5ebae4238ebc3e90470cf603","slug":"crime-unnao-news-knp5598344161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को लेकर विवाद में मारपीट, कई राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते को लेकर विवाद में मारपीट, कई राउंड फायरिंग
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के सिंगरोसी में घर के सामने से निकलने को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इससे एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से दो लोगों के घायल हो गए। एक पक्ष के युवक ने हत्या के इरादे से कई राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का प्रयास, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सिंगरोसी निवासी सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसका पड़ोसी कृष्णगोपाल से रास्ते को पहले से विवाद चला आ रहा है। इसी खुन्नस में सोमवार रात कृष्णगोपाल ने परिजनों के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडो से पीट दिया। बचाने पहुंचे परिवार के दो अन्य लोग भी घायल हो गए। कृष्णगोपाल ने सुरेंद्र पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया।
वहीं, कृष्णगोपाल ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने जांच में कृष्ण गोपाल पर लगे आरोप सही पाए और सुरेंद्र की तहरीर पर कृष्णगोपाल समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।